थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिफ्तार, कब्जे से 10 अदद देशी सुतली बम बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 17.06.2024 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु/वाहन तलाश वांछित/वारण्टी एवं अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के दौरान उ0नि0 दुर्वेश बाबू मय हमराही अधि०/कर्मचारीगण के 02 शातिर अभियुक्तों को रेडियो स्टेशन के सामने से थाना चिनहट लखनऊ से समय 18.40 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10
अदद देशी सुतली बम बरामद। घटना का सक्षिप्त विवरण बताते हुए थाना पुलिस ने कहा कि
वादी राजेश कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण 01. रोहित गौतम उर्फ जेपी पुत्र जमुना प्रसाद नावसी सेमरा थाना चिनहट लखनऊ उम्र 19 वर्ष 02. विशाल यादव उर्फ बटला पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी इनोना बलीपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी हाल पता-मकान नं0-632/38 संकल्प पुरी कालोनी थाना चिनहट लखनऊ उम्र 19 वर्ष द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी व राजेश उपरोक्त पर हथगोला दागने के संबन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

