थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में आपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्र.नि. मड़ियाहूँ द्वारा हमराही पुलिस बल के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 2/3.05.2022 की रात्रि में थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर घमहा में एक व्यक्ति को चाकू से मार पीट कर हत्या कर देने वाले अभियुक्तो में से नामजद अभियुक्त निशान्त यादव पुत्र कमलेश यादव नि. सिरिया थाना मडियाहूँ, जौनपुर को दिनांक 05.05.2022 की रात्रि में बसुही पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. निशान्त यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सिरिया थाना मडियाहूँ, जौनपुर
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 134/22 धारा 147,148,149,323,302 भा0दवि0 थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र.नि. श्री किशोर कुमार चौबे थाना मडियाहूँ, जौनपुर
2. व.उ.नि. घनश्याम शुक्ल थाना मडियाहूँ, जौनपुर
3. उ.नि. शिवभंजन प्रसाद थाना मडियाहूँ, जौनपुर
4. का. राजन भानु थाना मडियाहूँ, जौनपुर
5. का. अवनीश कुमार थाना मडियाहूँ, जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *