थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा भोली-भाली जनता को प्लाट देने के नाम पर पैसा हड़पने वाला एल्पिडा होम्स प्रा.लि. का डायरेक्टर/अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा 01 नफर शातिर अभियुक्त उद्देश्य तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी 616/111 के बसंत विहार कालोनी सीतापुर रोड मड़ियांव थाना मडियाव जिला लखनऊ उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि दिनांक 23.05.2024 को वादी मुकदमा श्री अमन चौहान द्वारा एल्पिडा होम्स प्रा.लि. के डायरेक्टर उद्देश्य तिवारी व एजेन्ट संजय सिंह के विरुद्ध प्लाट देने के नाम पर पैसा हड़पने व वापस मांगने पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने इत्यादि आरोप अंकित करते हुए थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ पर प्र.सू.रि. संख्या 0182/2024 धारा 409/420/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में अथक प्रयासों से एल्पिडा होम्स प्रा.लि. के डायरेक्टर/अभियुक्त उद्देश्य तिवारी उपरोक्त को होटल हयात के रोका रेस्टोरेन्ट थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से दिनांक 14.07.2024 को समय 19.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियोग उपरोक्त में अन्य संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। विवेचना प्रचलित है।
अपराध का तरीका व व्यवसायः पकड़े गये अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एल्पिडा होम्स प्रा.लि. कम्पनी खोलकर भोली भाली जनता से प्लाट देने के नाम पर पैसा हड़पने व पैसा मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर अपराध कारित किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त उपरोक्त के सम्बन्ध में अन्य थाने इकाई/जनपद से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। (कम्पनी का डायरेक्टर)
गिरफ्तारी टीम का विवरण में
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ।
2. उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार यादव, थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ।
3. हे0का0 अरविन्द कुमार, थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ शामिल रहे।

