थाना- सिकरारा पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
क्राइम ब्यूरो चीफ धनंजय विस्वकर्मा
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक जनपद डा0 अजयपाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के दिनांक 16.04.2024 को हुई हत्या काण्ड में पंजीकृत मु0अ0सं0-90/24 धारा 302/34/504/506/120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्ता शाहिदा बेगम पत्नी मुस्तकीम हाशमी निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को दिनांक 19.04.2024 को समय 12.15 बजे मुखबिर खास की सूचना पर बरिया की पाही वहद ग्राम विसांवा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्ता उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
1. शाहिदा बेगम पत्नी मुस्तकीम हाशमी निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
*अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0-90/24 धारा 302/34/504/506/120बी भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य –*
1.थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिह थाना सिकरारा जौनपुर ।
2.कां0 जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.कां0 विमलेश यादव थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।
5.का0 अंकित सिंह थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।
6.म0कां0 लता सिंह थाना सिकरारा, जनपद-जौनपुर।

