दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने किया मार्कड्रिल
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।पुलिस लाइन मैदान पर होली पर्व दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रशिक्षण किया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व मे पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण मार्क ड्रिल का प्रशिक्षण एवं अभ्यास का आयोजन किया।पुलिस द्वारा प्रशिक्षण इसलिए किया गया कि होलिका दहन व होली के दिन अराजक तत्वों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या परिसर में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया, इस दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा होने पर उसे कंट्रोल करने और उस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बॉडी वॉर्न कैमरा, डैश बॉर्ड कैमरा, ड्रोन कैमरा आदि का प्रयोग करने हेतु टिप्स दिए। उक्त ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया।

