दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं छिनौती के मामले में अदालत ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।थाना बाबाबाजार क्षेत्र के ग्राम महमूदमऊ में को शाहिद नसीम पुत्र मोहम्मद नईम जो अपने निर्माणाधीन भवन के पास निर्माण सामग्री लेकर गए थे।जहां पर गांव के ही मोहम्मद वैस,शादाब,अनस, हंजला, बिलाल द्वारा की गई मारपीट के संबंध में न्यायालय ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं।महमूदमऊ निवासी शाहिद नसीम ने अपने अधिवक्ता अरशद शेरा को बताया गया कि गांव के ही उक्त विपक्षीगण ने गांव की गुटबाजी एवं पुरानी रंजिश को लेकर विगत तिथि को मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे निर्माणाधीन मकान पर आकर आमादा फौजदारी होकर गलियां देने लगे।पीड़ित डरकर घर के अंदर भाग गया विपक्षी गण घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट एवं छिनैती की। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित के द्वारा थाना बाबाबाजार में की गई परन्तु कोई सुनवाई न होने पर अपने वकील अरशद शेरा के माध्यम से 173(4) बी एन एस एस के अंतर्गत अदालत का दरवाजा खटखटाया जिस पर सुनवाई पश्चात अदालत ने विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया।मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता अरशद शेरा द्वारा की गई।

