दबंगों ने कबाड़ी वाले को पीटकर किया लहूलुहान

पीड़ित ने थाने में पहुंचकर सुनाई आपबीती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर कराया गया उपचार

शाहगंज/जौनपुर,

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कुनिया गांव से कबाड़ी की खरीदारी कर घर जा रहा 26 वर्षीय युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट,युवक ने थाने में लिखित तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की की मांग पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव का निवासी अंकित गुप्ता 26 वर्ष कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है।अंकित ने बताया की रोज की तरह सोमवार दोपहर जब मै कुहीया गांव से कबाड की खरीदारी कर घर वापस जा रहा था तभी कुछ दो लोग बाइक से आए और गालीगलौच करने लगे जब मैने विरोध की तो दोनो बाइक सवार मारपीट करने मैने जान बचाने के लिए शोरगुल किया, शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े लोगों को आते देख दोनों युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गए, मामले को लेकर हमने सराय ख्वाजा थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीढ़ीत द्वारा तहरीर प्राप्त कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *