दहेज के चलते बहू को घर से बाहर निकाला, सास ,जेठ व पति
देवरिया जिला पुलिस की लापरवाही के कारण एक बेटी सड़क पर आ गई
देवरिया : देवरिया शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली से मात्र 50 मीटर की दूरी पर जलकल रोड स्थित एक परिवार ने अपनी ही बहू को दहेज ना देने के कारण घर से बाहर निकाल दिया है . यह मामला 28 जनवरी दोपहर के 2:00 बजे सामने तब आया जब पूजा जायसवाल अपने ससुराल पहुंची तब उसके जेठ . संतोष जयसवाल , कपिल जयसवाल उनकी पत्नी मधु जयसवाल और दीपा जायसवाल ने पूजा से हाथापाई करके धक्के मार कर घर से बाहर कर दिया. और दहेज की मांग करने लगे।
देवरिया 29 jan : देवरिया जिला ग्राम बाकी के परिवार की बेटी को शहर के जल कल रोड निवासी कुंज जायसवाल ने शादी करके 18 फरवरी 2022 को अपने घर ले आया फिर 2 मार्च 2022 को विदा कर दिया उसके बाद से ही लगातार दहेज के मांग को लेकर कुंज और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने पूजा का उत्पीड़न करना शुरु कर दिया. कुछ महीने पंचायत के बाद जब बहुत पूजा जायसवाल अपने ससुराल लौटी तो उसके बाद भी उसकी सास व जेठ और उनकी पत्नियों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।
यहां तक की पूजा के ससुराल वालों ने उसका खाना पानी बंद करके कई दिन तक कमरे में बंद रखा. और साथ ही साथ शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया
कई महीनों के उत्पीड़न के बाद पूजा ने कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कराई , परंतु पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण बहु पुजा जायसवाल को आज पूरे दिन घर के बाहर बैठना पड़ा. एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है , वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के शासन में देवरिया पुलिस की लापरवाही एक सवाल पैदा करती है. क्या सच में हमारे समाज में बेटी सुरक्षित है? और हमारे समाज के दरिंदे दहेज लोभी कब तक बेटियों पर अत्याचार करते रहेंगे और प्रशासन मौन खड़ी देखती रहेगी। पुलिस की घोर लापरवाही का कारण है कि आज देवरिया की एक बेटी दर-दर ठोकर खाने को मजबूर है.
एक तरफ जहां पूजा जायसवाल का कहना है कि उनके ससुराल वाले और पति उनसे दहेज में एसी, स्कॉर्पियो जैसे महंगे महंगे चीज की मांग कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुंज जयसवाल और उनका परिवार अपनी ही बहु पूजा जायसवाल का सारा सामान घर के अंदर रख कर पूजा को बाहर निकाल कर लापता है

