*दिव्यांग बच्चों की दीपावली*—
*राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन* _दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र_ रूहट्टा के सभी दिव्यांग बच्चों ने दीपावली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी बच्चों ने मिलकर स्कूल प्रांगण में रंगोली बनाया, दीप ,और फुलझड़ी जलाएं और पटाखे फोड़े तत्पश्चात खुशी में सभी बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया फिर ओलंदगंज फल वाली गली निवासिनी ममता साहू ने सभी बच्चों को बिस्कुट ,नमकीन
इत्यादि वितरित किया। दीप ,पटाखे , व फुलझड़ी जलाकर तथा मिष्ठान इत्यादि. पाकर के सभी दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल गए l फिर राजेश गुप्ता ने ममता साहू को धन्यवाद दिया
इस मौके पर संस्था सचिव किरन , रिशु गुप्ता , रौनक , प्रवेश , विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा , सोनू कुमार प्रियांशी , नैंसी , अनुष्का इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

