दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर में हुई चोरी का बीकापुर पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के मंगारी में स्थित बरसों से बंद पड़े उर्वरक कारखाने दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर से हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।बीकापुर पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है।उर्वरक फैक्ट्री दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर के सिक्योरिटी गार्ड विशावा जनपद सीतापुर निवासी यज्ञदत्त शुक्ला ने बताया कि वह पिछले कई महीनो से दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर मंगारी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि पिछले कई महीनो से फ़र्टिलाइज़र के अन्दर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती सामान केबल, इलेक्ट्रीक मोटर, इलेक्ट्रीक पार्ट, व कई मशीनों के पार्ट व पुराने मशीनों के पार्टी की चोरी की जा रही है। बताया कि 3 मार्च को शाम को शाम करीब 4 बजे पड़ोसी गांव परोमा के निवासी इकरामुददीन को उसके एक साथी के साथ फ़र्टिलाइज़र के आस पास घूमते हुए देखा गया था। तथा उसके बाद फर्टिलाइजर से बहुत सारा सामान चोरी हुआ है।इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीकापुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की गई। शनिवार को दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्त में आए परोमा चौरे बाजार निवासी इकरामुद्दीन तथा इनायत नगर कुचेरा निवासी इसरार को गिरफ्तार कर चलान करके न्यायालय भेजा गया। आरोपियों के पास से चोरी के सामान तथा नकदी भी हुई बरामद हुई है।

