ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
दुर्गा माता की जयघोष के साथ भक्तों ने आदिशक्ति मां जगत जननी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन
जौनपुर ।आदिशक्ति मां जगत जननी दुर्गा जी की अंतिम विदाई मंगलवार रात भक्तों द्वारा जोश के साथ किया गया पूरा नगर मां के जयकारे से गूँजता रहा ।दशहरे के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा नवदुर्गा शिवमंदिर सद्भावना पुल के पास विशाल शक्ति विसर्जन कुंड का निर्माण कराया गया जिसमें जनपद की लगभग 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर के अहियापुर मोड़ से माँ की प्रतिमाओं को क्रमबद्ध तरीके से शोभायात्रा निकालकर विसर्जित कराया गया। इससे पूर्व शोभा यात्रा का पूजन अर्चन डॉ रजनीकांत द्विवेदी व निशाकांत द्विवेदी द्वारा कराया गया तत्पश्चात एडीएम राम अच्छेवर चौहान पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट जय जल चौधरी महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर व नारियल तोड़कर मूर्तियों को रवाना किया गया। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ आगे बढ़ी और कोतवाली कंट्रोल रूम पर उपस्थित संरक्षक मंडल इंद्रभान सिंह इंदु सोभनाथ आर्य विनोद कुमार जायसवाल चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत माहेश्वरी अतुल गोपाल मिश्रा संतोष सिंह निखलेश सिंह ने संयुक्त रूप से मां की भव्य शोभायात्रा का आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए शोभायात्रा को आगे रवाना किया। इस दौरान कंट्रोल रूम पर नगर के तमाम गढ़ मान्य व्यक्ति व श्री दुर्गा पूजा महा समिति के विशिष्ट सदस्य महेंद्र देव विक्रम राधे कृष्ण ओझा शशांक सिंह रानू मोतीलाल यादव विजय सिंह बागी अरविंद बैंकर विनोद यादव नीरज सिंह घनश्याम साहू अतुल सिंह मुन्ना अनिल साहू विनय बारोटिया ने शोभायात्रा को आगे बढ़ाने में अपना अमूल योगदान दिया। कंट्रोल रूम पर उपस्थित निर्णायक मंडल के सदस्य विवेक सिंह और अवनींद्र तिवारी राजीव कुमार रोशन डॉ ज्योति दास एवं अजय गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल झांकियां व मां की भव्य शोभा यात्रा का अवलोकन कर आकलन किया। शोभा यात्रा सुचारू रूप से विसर्जन घाट तक पहुंची जहां विसर्जन घाट पर डॉक्टर विजय रघुवंशी राम प्रकाश यादव महेश जैसवाल आनंद अग्रहरि अतुल प्रताप सिंह रत्नेश सिंह राजन अग्रहरि विजय गुप्ता शैलेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य अमित गुप्ता सुमित उपाध्याय विसर्जन प्रभारी लालचंद निषाद एवं रोहित निषाद के नेतृत्व में मां की प्रतिमाओं का सुचारू रूप से विसर्जन कराया गया। कार्यक्रम में दीपक जायसवाल संजय मोदनवाल संदीप जयसवाल मयंक मिश्रा रोशी सोनकर समी जायसवाल श्रीपाल यादव विष्णु गुप्ता आशीष रावत लालता सोनकर चंदन यादव डॉ अमरनाथ पांडे नीतिश सिंह संजय विश्वकर्मा मनोज मौर्य रवि शर्मा अरविंद रिंकू करन बिंद पंचम मौर्य रतनदीप निषाद कृष्णा जगविंदर अजय गुप्ता शुभम सोनी विनोद चार्ली अविनाश आदि ने शोभा यात्रा को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया। शोभा यात्रा का विशाल नेतृत्व मोहम्मद शाहिद उदय मौर्य विजय बिंद विनोद मौर्य विनोद अग्रवाल ने सहयोग दिया। पूरे मेले का अवलोकन नगर में भ्रमण कर मनीष देव गौरव श्रीवास्तव मनीष गुप्ता आलोक वैश्य चंदन यादव लालता सोनकर आदि ने किया ।मेले का संचालन माइक्रोफोन के द्वारा वरिष्ठ संचालक राजदेव यादव हर्षित गुप्ता प्रभात मौर्य ने किया। मेले में सभी लंगर समितियां सामाजिक संगठन स्टॉल वी नागरिकों के प्रति आभार बहुत धन्यवाद महासचिव राहुल पाठक ने किया।वहीं विभिन्न ग्रामीण अंचल में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन लाल जी यादव चंद्रशेखर गुप्ता गौरव यादव एवं दीपक श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक कराया गया। उक्त अवसर पर कंट्रोल रूम पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता शहर कोतवाल थाना अध्यक्ष लाइन बाजार हबीब आलम महेंद्र विवेक मौर्य प्रदीप सिंह रिंकू वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता सर्वेश जयसवाल रवि अग्रहरि सुधीर बोल बम व सम्मानित पत्रकार बंधु हसनैन कमर दीपू राजकुमार सिंह दीपक श्रीवास्तव ,संजीव चौरसिया अजीत बादल अनूप गौड़ आशीष श्रीवास्तव व सचिन सोनी नवजीवन साहनी धर्मेंद्र रतन मौर्य विभिन्न पूजन समितियां के पदाधिकारी अपने समितियां के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।उक्त आशय की जानकारी महासमिति के जिला मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

