दून एक्सप्रेस अप ट्रेन से युवक की कटकर मौत

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)बुधवार दोपहर बाद एक युवक ने रेल की पटरी पर लेटकर हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जा रही अप दून एक्सप्रेस से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना गोसाईगंज-कटेहरी रेलवे स्टेशन के बीच बैरियर गेट संख्या 90सी पर तैनात गेटमैन महेन्द्र यादव ने गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र नाथ मिश्र सहित कंट्रोलर को जैसे दी,वैसे ही महकमे मे हलचल मच गयी।एसएस एम एन मिश्रा ने बताया कि इस दौरान रेल ट्रैक पर लाश पडी होने के कारण मालदा टाउन से दिल्ली जा रही(03483) अप फरक्का एक्सप्रेस कटेहरी रेलवे स्टेशन पर तथा फिरोजपुर से धनबाद जा रही डाउन (03308)किसान एक्सप्रेस गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही।अकबरपुर मे तैनात आरपीएफ/जीआरपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रेललाइन से शव को जब हटाया तो रेल ट्रैक खाली होने के बाद दोनों गाड़ियां अपने गंतव्य को रवाना हुई।अकबरपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात एसआई गजेंद्र सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अप दून एक्सप्रेस से कटने के बाद मृतक का शरीर दो हिस्सों में बट गया था।मृतक के दाढ़ी था एवं सफेद शर्ट व काली जैकेट तथा मैंले कुचैले पैंट पहने हुआ था।क्षत-विक्षत अवस्था में मिली लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।फिलहाल अहिरौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *