ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। दूरसंचार महिला कल्याण संगठन (बीएसएनएल) लखनऊ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए दूरसंचार कॉलोनी सेक्टर डी, अलीगंज के पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें संगठन की सभी महिलाओं ने फलदार वृक्ष अनार, जामुन .अमरूद आदि के पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा जौहरी, सचिव श्रीमती अंजू लता सिंह , कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमार, श्रीमती ज्योति कठारिया, श्रीमती शिल्पा कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती मंजू वर्मा, संयुक्त सचिव श्रीमती शोभना वर्मा, संयुक्त सचिव (खेल) डॉ. अंजू वार्ष्णेय, श्रीमती अंजू द्विवेदी , संगीता, सुनीता, विनीता, सुचित्रा, अंजू दुबे, श्रीमती मनोरमा, ऊषा, कल्पना, संध्या, अंजना सुनीता, प्रीति, अर्चना तृप्ति, मनीषा, दीपा, वंदना कुकरेजा, मनीषा एवं अन्य सभी महिलाओं ने पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ ली। संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी में सभी लोगों को भोजन कराया गया एवं राशन भी उपलब्ध कराया गया। वर्ष भर संगठन द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

