प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह मंगलवार को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राज्यपाल सोमवार को सायं प्रयागराज पहुंच जाएंगी। उनके लिए सर्किट हाउस में गवर्नर सूट आरक्षित किया गया है। सोमवार रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। सायंकाल वह क्लाइव रोड पर स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले को देखने के भी जा सकती हैं। हालांकि इसका अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

