आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पारा कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पारा पुलिस ने अभियुक्त रंजीत मौर्या निवासी गयादीन खेड़ा थाना हसनगंज जिला उन्नाव, इमरान निवासी गजफर नगर थाना हसनगंज जिला उन्नाव के पास से लूटा गया एक ई रिक्शा नंबर यूपी 32 जेएन 4558 व एक मोबाइल बरामद किया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक अभियुक्त रंजीत मौर्या ने अपने मित्र राहुल श्रीवास्तव को शराब पिलाकर ईट कुचलकर हत्या कर दी थी एवं लाश को थाना काकोरी क्षेत्र के नरौना गांव के पास खाली प्लाट में छिपा दिया एवं उसका ई रिक्शा, मोबाइल लूट कर भाग गया। ई-रिक्शा को कुछ दिन चला कर कबाड़ी इमरान को बेचकर गुजरात चला गया। बुधवार को सुबह आगरा एक्सप्रेसवे के पहले गुप्ता होटल के पास से अभियुक्त रंजीत मौर्य व इमरान को सर्विलांस सेल की टीम के प्रयास से विवेचक टीम द्वारा गिरफ्तार कर मृतक की हत्या कर लुटे गए ई रिक्शा,मोबाइल फोन को उनकी निशानदेही पर बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक रफी आलम, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव، कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

