न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे| रमेश यादव,

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी||

देश की उपासना

जौनपुर-

विधानसभा चुनाव मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश इलेक्शन व एडीआर के द्वारा पदुमपुर ग्राम में स्थित अनुरूप, दुईजा उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विचार गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


गोष्ठी में एडीआर के प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है अपनी स्वेच्छा से किसी भी दल के प्रत्याशी को मत दे सकता है किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है यदि कोई लालच देकर, डरा- धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत लाल व सुमन माैर्या नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल लोगों ने नारा लगाया कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे| गांव के विभिन्न पुरवा से होकर निकली रैली गोष्ठी स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर विकास, आयुष,अमन,धीरज, रीता, नन्दिनी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन करते हुए किरन माैर्या ने सभी के प्रति आभार जताया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *