*ननिहाल में आए युवक पर किया जानलेवा हमला*
(क्राइम ब्यूरो चीफ दैनिक देश की उपासना समाचार पत्र )
जौनपुर थाना केराकत क्षेत्र के अंतर्गतअजय कुमार यादव पुत्र मटरू यादव निवासी ग्राम मढी, चंदवक जौनपुर का निवासी जो कि अपने ननिहाल रामलगन यादव ग्राम सभा मटियारी के बालुही मौजा मुफ्तीगंज,में आया हुआ था, वह रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे ननिहाल से अपने घर के लिए जा रहा था,तभी उसके नाना के घर से करीब 200 मीटर दूर महिला महाविद्यालय के निकट जंगल में छुपे हुए पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया , हमले के समय उक्त अजय के साथ उसके चाचा का लड़का शिवम यादव भी था, जो बाइक पर पीछे बैठा था, चलती हुई बाइक में हमला किया गया, हमलावरों में सौरभ यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव ने रिवाल्वर दिखा कर बाइक रोका, जिसका पता ग्राम बलुही बताया गया और अमन यादव पुत्र सुनील यादव ग्राम पसेवा मुफ्तीगंज व अन्य पांच लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया ,जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हैं जिनका केराकत थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया तथा मेडिकल कराया गया वही हमलावरों द्वारा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई हैं और गाड़ी को भी बुरी तरीके से तोड़ दिया गया है,शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों को इकट्ठा होते हुए देख सारे भाग गए , घायल लोगों में डर का माहौल बना हुआ है , मामले की एफआईआर दर्ज करा कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है, अब देखना यह है कि केराकत पुलिस इन हमलावरों को कब तक गिरफ्तार करती है और मामले में आगे क्या कार्यवाही करती है,अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है

