नरेंद्र मोदी विचार मंच ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जौनपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन नरेंद्र मोदी विचार मंच से के जिला अध्यक्ष द्वारा धूमधाम से मनाया गया इस दौरान मंच के काफी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। लोगों ने केक काटकर और प्रधानमंत्री जी के फोटो पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा संजय पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जी के हाथों में देश की बागडोर होने से देश मजबूत होने की बात कहा साथ ही इन लोगों ने एक बार फिर देश की बागडोर मोदी जी के हाथों में सौंपने के लिए भी लोगों से आग्रह किया ।इस अवसर पर फूलचंद भारती जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जौनपुर, सौरभ द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक) जी जिलाध्यक्ष आईं,टी,सेल अमलेश कुमार मैर्य, भाजपा नेता, ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री, नरेंद्र मिश्रा जी, शैलेन्द्र कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।उक्त आशय की जानकारी आईटी सेल के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *