नववर्ष के प्रथम दिन मोहल्ले के निवासियों ने सुंदरकांड का पाठ किया

नववर्ष के प्रथम दिन मोहल्ले के निवासियों ने सुंदरकांड का पाठ किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विकल्प खंड 2 के निवासियों ने नववर्ष का जश्न चितवन पार्क तीन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । जिसमें बहुत बड़ी मात्रा में पुरुषवर्ग, बच्चों एवं मातृशक्ति ने हिस्सा लिया । नव वर्ष के प्रथम दिन मोहल्ले के निवासियों ने सुंदरकांड का पाठ भी किया तथा सबके कल्याण और समृद्ध सुखमय जीवन की कामना की ।
इस नव वर्ष के जश्न के अवसर पर मातृशक्ति ने विविध खेल प्रतियोगिताएं _जैसे नींबू रेस, गुब्बारा रेस, म्यूजिकल चेयर आयोजित कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए, इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किए गए । नव वर्ष के स्वागत के समय मोहल्ले के निवासियों ने एक दूसरे को गुलाब के पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे, उनका स्वागत पुष्प भेंट कर किया गया, उन्होंने अपने संबोधन में मोहल्ले के निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए यह वादा किया कि वह पूर्व की भांति क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करेंगे तथा जन समुदाय की समस्याएं सुनने तथा निपटाने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे ।
इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य लोगों में राजेन्द्र सिंह कनवाल, एसबीके त्रिपाठी, ए के ओझा, हरिनंदन शर्मा, आर वी वर्मा, मनोज कुमार सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव, योगेश तिवारी, सचिन जायसवाल, विकास मिश्रा, बहादुर, केशव पांडे, गजेंद्र चौहान, शेषनाथ शर्मा, ए एस मिश्रा, शाह नवाज, यू पी सिंह, अच्युतानंद यादव, डीके पाल, ओ पी पाल, सर्वेंद्र द्विवेदी, सत्रोहन यादव, प्रियांशु, राहुल, आदित्य, उत्सव, रोहित तथा मातृशक्ति में सुनीता कनवाल, सबा, रेखा चौहान, सीमा सिंह, ललिता वर्मा, ऊषा पाल आदि अपार जनसमूह उपस्थित रहा तथा नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस बेला को बढ़-चढ़कर एंजॉय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *