निपुण भारत के अन्तर्गत हमारा आँगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

निपुण भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ब्लाक संसाधन केंद्र मड़ियाहूं पर जन समुदाय को पूर्वप्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए “हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन संयोजक श्री मनोज कुमार यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी मडियाहू के नेतृत्व में आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर श्री गोरख नाथ पटेल;श्री अवध किशोर सिंह उप शिक्षा निदेशक /डायट प्राचार्य श्री अवध किशोर सिंह के संरक्षण में किया गया जिसके मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती रेखा यादव ब्लाक प्रमुख जी रही।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं प्राथमिक के नोडल शिक्षक के समन्वय से पूर्व प्राथमिक शिक्षा का नवीन सत्र से प्रारम्भ करने एवं अभिभावकों द्वारा 3 से 6 आयु वर्ग के सभी बाच्चो के नामांकन एवं सहयोग हेतु ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम में कन्या पूर्वमाध्यमिक ( कम्पोजिट विद्यालय ) शुदनीपुर की बच्चियों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत तथा प्राथमिक विद्यालय पालीताला की बच्चियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर सी डी पी ओ पच्चो देवी ,डायट मेंटर श्री विनय कुमार यादव सहित ए आर पी श्री सिनिद्ध सिंह,श्री राजेन्द्र यादव,कैलाश नाथ यादव,श्री श्यामनारायण यादव,श्री बंशगोपाल दीक्षित ने योजना से सम्बंधित जानकारी दी एव समस्त न्यायपंचायत समन्वयक सहित पूर्व एबीआरसी लालबहादुर यादव,प्रधानाध्यापक श्री अच्छेलाल यादव एवं अन्य शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं मनोज कुमार यादव द्वारा ब्लाक प्रमुख श्रीमती रेखा यादव को मोमेंटो स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्य कर्म का संचालन श्रीमती कुशुमती यादव प्रधानाध्यापक पालीताला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *