नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में यूपी के बालक विजेता व बालिका उपविजेता बनी
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बॉयज टीम ने राजस्थान को हराकर आगरा में चल रही सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया, जबकि उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आगरा में चल रही 18वी सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दिन आज बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में उड़ीसा टीम को 6 -2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके असम को 4-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भी यूपी के लड़कों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और मजबूत राजस्थान की टीम को 5-2 से हराकर विजेता खिताब पर कब्जा कर लिया।
दूसरी तरफ बालिका वर्ग में भी उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सराहनीय रहा। क्वार्टर फाइनल में यूपी की लड़कियों ने उड़ीसा को 3-1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में असम टीम को 2-1 के करीबी अंतर से हराने के बाद फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश की लड़कियों को हरियाणा से 3-6 से हारकर उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। उत्तर प्रदेश टीम कोच संजीव कुमार टीम की जीत पर खुशी जाहिर की।
उत्तर प्रदेश रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी, सचिव संतोष श्रीवास्तव, लखनऊ रोलबॉल के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मंजू श्रीवास्तव, कोच नीरज श्रीवास्तव, डॉ अभय सिंह, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, मनीष वर्मा, विकास वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। रोलबॉल के जनक राजू दवाड़े ने भी उत्तर प्रदेश टीम को शानदार खेल के लिए बढ़ाई दी।

