ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: कल सोमवार को नोएडा के सेक्टर 6 स्थित मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी(सीईओ) डॉक्टर लोकेश एम ने सभी विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली | उन्होंने गंभीर विषयों पर चर्चा के साथ-साथ कई कड़े निर्देश भी दिए, जिसमें नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण मुख्य विषय रहा और उस पर सख्त निर्देश भी जारी किए गए| सीईओ ने कहा की अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगों को चिन्हित कर ‘यह बिल्डिंग अवैध है का’ बोर्ड लगाने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | इसके अलावा फुटपाथों और सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छटाई, गमला लगाना, पेंटिंग, ग्रास कटिंग, जगह-जगह नीले और हरे रंग के डस्टबिन लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए| इस समीक्षा बैठक में विशेष कार्याधिकारी महेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल व वंदना त्रिपाठी, महाप्रबंधक आरपी सिंह, एसपी सिंह, ओएसडी क्रांति शेखर, अरविंद कुमार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए |

