नोएडा में दिनदहाड़े निजी स्कूल के सामने से छात्रा को कार में अगवा कर ले गया युवक:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें नोएडा के सेक्टर-24 थाना अंतर्गत आने वाले सेक्टर 53 के गिजोड़ मैं लोग उसे समय सदमे में हो गए जब एक निजी स्कूल से बाहर निकलती हुई छात्रा को एक कार सवार युवक जबरदस्ती कार में खींचकर अपहरण कर ले गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वहां से वह फरार हो गया, स्कूल और वहां के कुछ जिम्मेदार नागरिकों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी| सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी तथा लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहरणकर्ता को पृथला गोलचक्कर के पास से कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया, अपहरणकर्ता युवक की पहचान मोनू यादव पुत्र मंडे यादव के रूप में हुई है| पुलिस ने अपहरण में उपयोग की गई टोयोटा ग्लैंजा कार भी जप्त कर ली है, अपहरण कर्ता को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है, जबकि छात्रा को पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस अभी और आगे जांच करने में जुटी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *