नोएडा विकास प्राधिकरण ने लिया बड़ा निर्णय, कूड़ा डंपिंग नोएडा सेक्टर 32 से हटाकरके नोएडा सेक्टर 117 में शिफ्ट किया जाएगा

पत्रकार/ ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए यह फैसला किया है कि नोएडा सेक्टर 32 सिटी सेंटर के पास जो कूड़ा डंप किया जाता है, उसे वहां से हटा करके नोएडा सेक्टर 117 में शिफ्ट किया जाएगा, यह निर्णय डंपिंग किए गए कूड़े में बार-बार आग लगने और हाई राइस फेडरेशन तथा आर डब्लू की शिकायत और आसपास के कई सेक्टरों में धुएं से हो रही घुटन के कारण लिया गया है | लोगों की यह शिकायत है कि अक्सर फरवरी और मार्च के महीने में किसी न किसी प्रकार से आग लग जाती है, और फायर ब्रिगेड की लाख कोशिशें के बावजूद आग कई दिनों तक बुझ नहीं पाती जिससे सुलगती हुई आग से निकलने वाले धुएं का प्रकोप आम जीवन को प्रभावित करता है | नोएडा सेक्टर 23, 31, 33, 35,34, 40,51 और कुछ अन्य क्षेत्र भी धुएं से प्रभावित रहते हैं| सेक्टर निवासियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि प्राधिकरण के ही कुछ सफाई कर्मियों के द्वारा यह आग लगा दी जाती है जबकि प्राधिकरण का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा यह आग लगाई जाती है जिसका खाम्हीयाजा प्राधिकरण और फायर ब्रिगेड को कड़ी मसक्कत आग बुझाने में करनी पड़ती है| पुलिस आग लगाने वाले को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|
उधर नोएडा 117 में कूड़ा डंपिंग को लेकर के लोगों में काफी विरोध है, विधायक पंकज सिंह ने कूड़ा डंपिंग सेंटर का दौरा किया, इस समस्या से निपटने के लिए प्राधिकरण से भी बातचीत की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *