न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर दर-दर भटक रही पीड़िता
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। रामनगरी में लव जिहाद का मामला सामने आया है।
*यह आरोप लव जिहाद का शिकार हुई पीड़िता ने बताया।बताया कि जब उसे पता चला कि उसे बहला फुसलाकर शादी करने वाला आरोपी हिंदू न होकर मुस्लिम है।* उसने बताया कि आरोपी द्वारा जबरन उसे हिंदू धर्म छोड़ने तथा मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है।जब उसने इस संबंध में शिकायत पुलिस विभाग कई उच्चाधिकारियों से किया।परंतु आज तक उसकी समस्या नहीं सुनी गई।पीड़िता ने बताया कि अगर उसकी समस्या से पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं सुनी गई और ना ही आरोपी पर कार्यवाही की गई तो वह मुख्यमंत्री के आवास पर अपने मासूम बेटों के साथ आत्महत्या कर लेगी।पीड़िता नेहा तिवारी काल्पनिक नाम ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना कैंट क्षेत्र के रामनगर घोसियाना निवासी खुर्शीद आलम उर्फ सनी ने धर्म बदलकर उससे विवाह किया।शादी के बाद पता चला कि विवाह करने वाला आरोपी सनी हिंदू न होकर मुस्लिम है जिसका नाम वास्तव में खुर्शीद आलम है।पीड़िता ने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर सफीक और उसकी पत्नी सिमरन ने हिंदू बताकर शहर के बड़ी देवकाली में उसकी शादी झूठे षड्यंत्र मे फसाकर कराई थी।पीड़िता के दो बच्चे हो जाने के बाद यह राज जब खुला तो आरोपी खुर्शीद आलम ने उसे पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति उसे हिंदू त्यौहार मनाने व गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने तथा पूजा करने से मना करने लगा,और कुरान तथा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसे जान के मरने की धमकी भी देता था। वीरता ने आरोपी पति पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ हमारे साथ ही नहीं बल्कि 15 से अधिक लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन और षड्यंत्र का आरोप लगाया।पीड़िता ने पति सनी पर आरोप लगाया कि नशे की दवा खिलाकर अपने साथियो के साथ गलत हरकत करता था।उसने बताया उसने अपनी फरियाद लेकर थाना कैंट,कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से शिकायत किया।लेकिन इसके बावजूद आज तक उसकी समस्या नहीं सुनी गई। उसने कहा कि उसके पास शीघ्र ही वह अपने बेटों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर न्याय के लिए जाएगी अगर न्याय मिलता है तो ठीक है नहीं तो अपने मासूम बेटों के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष कैंट पंकज सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है जांच कर कार्यवाही की जाएगी

