अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।देवथानी एकादशी के मौके पर शुरू हुई अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा,
राम जन्मभूमि मंदिर के 5 कोस की परिधि में शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा। सुबह 9:00 बजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पंचकोसी परिक्रमा उठाया। इस पंचकोसी परिक्रमा में कई लाख श्रद्धालुओं ने आस्था के पद पर अपने कदम बढ़ाया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए परिक्रमा पथ पर व्यापक इंतजाम किए गए, परिक्रमा मार्ग पर उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए तमाम निःशुल्क कैंप,दवा कैंप और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर रात तक निशुल्क भंडारा का आयोजन जन समाजसेवी विनय वर्मा व रियल स्टेट(Rex city infra Pvt limited) सुधांशु वर्मा की टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा।

