पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार -रमापति शास्त्री

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
भगवान राम जब वनवास के लिए निकले तो वह किसी राजा, महाराजा, पूंजीपति, सेठ, उद्योगपति के घर नहीं गए बल्कि आदिवासी, बनवासी, निषादराज,भालू, बंदर, सेबरी हनुमान के घर गये।उन सबको उत्साहित किया कि रावण के राज्य का सर्वनाश करने के लिए सबको तैयार होना पड़ेगा।जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की व्यवस्था नहीं ठीक होगी तब तक रामराज नहीं आएगा और रावण को नहीं मारा जा सकेगा।भगवान राम ने 14 वर्षों तक तपस्या‌ करके रावण के साम्राराज्य का नाश करके रामराज की स्थापना की थी।उसी तरह पंडित दीनदयाल ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा रामराज्य नहीं लाया जा सकता।उपरोक्त बातें शनिवार को अमानीगंज क्षेत्र के राम जानकी महाविद्यालय रामनगर अमावस सूफी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कही।विपक्षी दलों पर तंज करते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी व राहुल है सपा में मुलायम सिंह व अखिलेश हैं तो बसपा में मायावती है लेकिन भाजपा में पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अंतिम पायदान पर खड़ा नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी है इसकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है देश के सर्वोच्च पद पर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति रामनाथ कोविंद को बैठा कर भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया है। समाज कल्याण मंत्री ने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आह्वान है कि राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचना चाहते हैं‌।भारत को सोने की चिड़िया बनाना चाहते हैं तो हम सबको एक होना पड़ेगा एक साथ चलना पड़ेगा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि समाज कि चिंतन का जिम्मा प्रबुद्ध वर्ग पर होता है प्रबुद्ध वर्ग सरकार पर लगातार चिंतन करता रहता है विपक्षी दलों की सरकारों में शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई कांग्रेस ने कहा राम का अस्तित्व नहीं है भाजपा चंदा मामा पर झंडा फहराने की योजना बनाती है और विपक्षी दल भारत के झंडे में चंदा मामा बनाने की सोचते है। प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर समाज को भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को बताना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छ: महीने बाद विधानसभा का चुनाव आ रहा है विपक्षी दल अगड़े पिछड़े का भेद करेंगे इस भेद को दूर करने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध जनों पर है विपक्षी दलों ने देश को लूटने का काम किया है। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की तथा संचालन मुकेश सिंह ने किया।इस सम्मेलन में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्या, विस्तारक अनुराग बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, राकेश प्रताप सिंह, शत्रुघ्न पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश शुक्ला, महेश शुक्ला, सुशील मिश्रा डॉ अनुपम मिश्रा, डॉ नरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *