पक्की नाली गिरकर ध्वस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रामपुर पांडेय चौराहे पर 15 दिन पहले बनी नाली गिरकर हो गई ध्वस्त
गोरखपुर मंडल प्रभारी आशुतोष चौधरी  !  खजनी तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को जिला पंचायत द्वारा निर्मित पक्की नाली का निर्माण गिरकर ध्वस्त हो गया,ग्रामीणों का आरोप है ठेकेदार द्वारा 15 दिन पहले पक्की नाली का निर्माण कराया गया था जो गिर गई ग्रामीणों ने एसडीएम पवन कुमार से ठेकेदार के खिलाफ गुणवत्ता व अनियमितता की जांच कर कार्यवाही की मांग किया है,

बता दे तहसील क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर जिला पंचायत ठेकेदार द्वारा पक्की नाली का निर्माण कराया गया था लेकिन 15 दिन बाद ही नाली गिरकर टूट गया,नाली टूट जाने से जल निकासी की समस्या बन गई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है,ग्रामीणों ने बुधवार को ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए गांव के
रामचरण,विभूति,रमेश,राममिलन रामहंस,धर्मेंद्र,राधेश्याम,सुभाष,
इंद्रदेव,रामदरस,रामहरक,लालजी,
रामसकल आदि लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और बताया रात्रि में गांव के अयोध्या मौर्य नाली को पार करते समय नाली में गिर गया जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया,ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाय,अगर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान सुभाष के अलावा गांव के 2 दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहेनाली ध्वस्त के संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया 15 दिनों में नाली टूट जाना निंदनीय विषय है जो भी ठीकेदार नाली निर्माण का कार्य कराया है उसके खिलाफ जांचकराकर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा ठेकेदार के अन्य कार्यों की भी जांच कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *