पट्टा सुधा तालाब को पटवाने की महिला ने की शिकायत, ग्राम प्रधान जबरन अतिक्रमण कर बनावा रहा चकमार्ग

बीकापुर-अयोध्या। तहसील बीकापुर के ग्राम बैंती कला में महिला के पट्टा सुधा तालाब पर ग्राम प्रधान द्वारा उक्त तालाब पर दबंगई से पटवाकर उस पर चकमार्ग कराया जा रहा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम बीकापुर, डीएम व आईजीरएस पर भी की है। मंगलवार को एक बार फिर पीड़ित महिला ने डीएम अयोध्या से मिलकर मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित गीता देवी द्वारा की गई शिकायत में कहा है कि ग्राम बैतीकला में तालाब गाटा संख्या 535 में ग्राम प्रधान अनिल सिंह द्वारा तालाब पर अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए समतलीकरण कर पाटा जा रहा है। जबकि तालाब गाटा से सटा गाटा संख्या 526 जोकि चकमार्ग है बगैर पैमाइश कराऐ तालाब में ही जबरदस्ती पाटकर चकमार्ग बना दिया जा रहा है। वहीं  उक्त तालाब का शुल्क देकर राजस्व नियमानुसार सरकार ने ग्रामवासी गीता देवी को मत्स्य पालन हेतु 10 वर्ष के लिये पट्टा आवंटन करा रखा है। जिसमें वह मछलियों का पालन भी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि दबंग ग्राम प्रधान अनिल सिंह के खिलाफ 3 नवंबर को मुख्यमंत्री जनसुनवाई  आईजीआरएस डाला गया था। जिसपर बगैर पैमाइश किए तालाब को पाटने से मना किया गया था परंतु पुनः प्रधान अनिल सिंह द्वारा तालाब को पाटकर चकमार्ग निकाला जा रहा है। पीड़िता ने इसकी जानकारी एसडीएम बीकापुर को फोन पर देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं उक्त तालाब के समतलीकरण के संदर्भ में ग्राम प्रधान का कहना है कि हम ग्राम प्रधान है हम जो चाहे शो करें हम किसी से डरते नहीं हैं हम पैमाइश के चक्कर में नहीं पड़ते जिसको जो जहां जाना चाहे जाए। मंगलवार को डीएम ने पीड़िता को आश्वाशन देते हुए एसडीएम बीकापुर को उक्त प्रकरण की जांच कर न्याय पूर्ण कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। अब देखना यह है कि क्या गीता देवी को आवंटित तालाब का रकबा मिल पाता है या अनिल सिंह अपने अन्य साथियों को लाभ पहुंचाने हेतु उनके खेत में चकमार्ग न बनाकर तालाब को ही चकमार्ग बना दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *