पत्रकार के साथ मारपीट और छिनैती का आरोप कोतवाली में हुई शिकायत पुलिस जांच में जुटी

अयोध्या। (डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक  टीवी चैनल के पत्रकार के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप है।सूत्र के मुताबिक पीड़ित पत्रकार  द्वारा कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर निवासी पत्रकार राघवेंद्र मिश्रा का आरोप है कि वह 13 दिसंबर सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे सुल्तानपुर से बाइक पर अपने घर वापस लौट रहा था।जैसे ही वह प्रयागराज हाईवे से अपने घर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पहुंचा इसी दौरान अचानक तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। 1300 रुपए नगदी सहित उनकी मोबाइल  परिचय पत्र छीन लिया। बदमाशों द्वारा उनके सिर पर असलहे के बट से प्रहार किया गया।आरोप के मुताबिक उनका हेलमेट भी टूट गया है और पैर में भी चोट आई है।रात में ही सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मंगलवार को तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बीकापुर भेजा गया।कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *