पत्रकार परिवार का होली मिलन समारोह जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

पत्रकार परिवार का होली मिलन समारोह जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।शहर के स्टार सिटी होटल में पत्रकार परिवार की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह रविवार को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी रहे।विशिष्ट अतिथियों में सीओ सदर अरविंद सोनकर, सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन, वरिष्ठ पत्रकार रमा शरण अवस्थी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक भारत समाचार के संवाददाता रूपेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलवंत चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हमें ईर्ष्या-द्वेष को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए आयोजकों और पत्रकार परिवार की सराहना की।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए होली पर्व की सामाजिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला तथा समाज में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच समाजसेवियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले समाजसेवियों में डॉ डॉ डीआर भुवन अंतरराष्ट्रीय शूटर,रितेश मिश्रा,राजीव मदन समाजसेवी, मनान ,चौहान शामिल थे।इस अवसर पर आयोजक रूपेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव और सुबोध श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।समारोह में पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद पांडेय ने किया।अंत में सभी ने फूलों की होली खेल कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर सैकडो पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *