पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा आज दिनांक 01.01. 2024 को पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में पदोन्नति प्राप्त करने वाले आई०पी०एस० अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) में उपस्थित निम्न पुलिस अधिकारियों को रैंक लगाया गया ।
पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) में एल०आर० कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) उ०प्र० को पुलिस महानिरीक्षक पद पर, अब्दुल हमीद पुलिस उपमहानिरीक्षक एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक पद पर, राठौड किरीट कुमार हरिभाई सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर, शिवहरि मीना पुलिस अधीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उ०प्र० लखनऊ को पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर, शहाब रसीद खां पुलिस अधीक्षक / सहायक निदेशक उ०प्र० पुलिस कम्प्यूटर केन्द्र लखनऊ को पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर, सुनील कुमार सिंह सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी को पुलिस उप महानिरीक्षक पद एवं पदोन्नति पाये समस्त पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

