परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नही डा. रमेश चंद्रा

 

अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलांपुर के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

कार्यक्रम में मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित कर किया गया उत्शाहवर्धन

खेतासराय क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलांपुर में वृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी डा.रमेश चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि ल बच्चों के व्यवहार में वांछनीय परिवर्तन करने के लिए व्यवस्थित शिक्षा परम आवश्यक होती है। शिक्षा के माध्यम से आप अपनी कीर्ति का प्रकाश चारो तरफ फैला सकते है,।श्री चंद्रा ने कहा कि शिक्षा आपकी समस्याओं को सुलझाती है एवं जीवन को सुसंस्कृत करती है।। शिक्षा रूपी ज्ञान के प्रकाश को पाकर व्यक्ति कमल की फूल की तरह खिल जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और यहाँ पढ़ने वाले बच्चों में अद्भुत प्रतिभाएं होती हैसिर्फ जरूरत है इन बच्चों को बेहतर तरीके से ज्ञानवर्धक शिक्षा देकर समाज मे उस मुकाम तक पहुँचाने की। इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा कोमल द्वारा स्वागत गीत व आंशिक ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़ के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा जिससे आएं हुए दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र कक्षा छः के प्रियांशु, अंशिका व अमन। कक्षा सात के अभिषेक, सिमरन व सचिन। कक्षा आठ के सुधाकर, मुस्कान व सृष्टि को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के रुप में पुरस्कार दिया गया ।खण्ड शिक्षा अधिकारी आर के यादव व मुख्य अतिथि डाक्टर रमेश चंद्रा ने ने संयुक्त रूप से मेडल पहनाकर होनहार छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चिकित्साधिकारी डा. मसूद खान, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, डॉ. इन्द्रसेन मौर्य, रामचेत, संजय गोयल, चन्द्रजीत मौर्य, शोभनाथ सिंह, ज्योति सिंह, नेहा यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साधना सरोज ने की। अंत में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *