
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड में एक अप्रैल को पूर्वाहन 11:00 बजे सभी छात्र परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही शिक्षक गण और अभिभावक भी मौजूद रहेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड लखनऊ के प्रधानाचार्य वी के बाजपेई ने सोमवार को कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति के तरीके बताएंगे। छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तनाव को कम करने और परीक्षा में सफल होने के तरीके जानने के लिए छात्र छात्राएं उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।यह कार्यक्रम जनपद के समस्त विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा।

