आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के निर्देशन मे, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विश्व दीपक मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा लूट के अभियुक्त राम कुमार सिंह पुत्र स्व० महराज बख्श सिंह निवासी रायपुर गढ़ी थाना माखी जनपद उन्नाव को नहर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लूट की एक अदद चार पहिया गाड़ी टाटा इन्डिगो सफेद रंग रजि० नं० UP32 CJ 3047 व 500 रूपये बरामद हुआ। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 407/21 धारा 392/328/411/420/468/471 भादवि पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अपराध का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि अभियुक्त द्वारा वादी से वाहन की बुकिंग कराकर साथ में जाना तथा रास्ते में ढाबे पर रूककर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देना तथा वादी को रास्ते में गाड़ी से उतारकर वाहन चार पहिया गाड़ी टाटा इन्डिगो सफेद रंग रजि० नं0 UP32 CJ 3047 व 5000 रूपये लूटकर भाग जाना तथा वाहन का नम्बर प्लेट बदल देना ।

