अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।पार्षद प्रतिनिधि बेगमगंज वार्ड मुरारी सिंह ने लगाया नगर निगम पर सीधा आरोप मुरारी सिंह का कहना है कि 12 तारीख को 14 कोसी परिक्रमा है और नगर निगम अब नालियों को ठीक कराने का काम कर रहा है और जिन चीजों का प्रयोग हो रहा है वह ईट कच्चे हैं और ईट में लगने वाला मोरंग बालू सीमेंट की मात्रा भी गलत तरीके से डाला जाता है यही कारण है जो कुछ ही दिनों बाद फिर टूट कर गिर जाता है और कहा कि नगर निगम को नाली के कार्यों को 15 दिन पहले कराना चाहिए था अब जिसे गलत तरीके से कार्य करा रहे हैं पैसे का पूरी तरह दुरुपयोग हो रहा है इस तरह से कार्य कराने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि कुछ ही दिनों बाद यह फिर गिर के गड्ढों में तब्दील हो जाएगी अगर नगर निगम को कार्य कराना था तो 15 दिन पहले नालियों की वह सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए अब इस तरह का कार्य करने से कोई लाभ होने वाला नहीं है जिस तरह से सड़कों पर गाड़ियां चलती है कुछ दिनों बाद ही नालियां बैठ जाएगी और टूट के किनारे हो जाएंगे जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त करने के प्रयास में हैं वहीं दूसरी तरफ नगर निगम प्रदेश सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाते हुए नजर आ रहा है।

