
हरदोई रिपोर्टर जनार्दन श्रीवास्तव
पाली- हरदोई एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ पाली थाना पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पाली पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
आपको बता दें कि पाली थाना पुलिस लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर संभव कवायद में जुटी हुई है । एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पाली थाना पुलिस ऑपरेशन शिकंजा के तहत अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पाली पुलिस ने अलग अलग जगहों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।

