पाली थाना पुलिस ने इनामी एक वारंटी को किया गिरफ्तार
पाली-(हरदोई) पत्रकार – जनार्दन श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के कुशल नेतृत्व में पाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह की पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के इनामिया अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र जगदीश सिंह (22) निवासी खनिगवां खुर्द को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैजूपर चौराहा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पाली थाना पुलिस अपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देश में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खनिगवां खुर्द गांव निवासी बलदेव सिंह पुत्र जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया गया।इनामिया अभियुक्त बलदेव सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय नारायण शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप यादव,उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने हमराही कांस्टेबल जयपाल आदि के साथ मुखबिर की सूचना पर वारंटी बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया,जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान भविष्य में जारी रहेगा।