पीएम मोदी के सपनों को साकार कर महिलाओं को दिया गया स्वरोजगार प्रशिक्षण

अयोध्या। समाज सेवा में अग्रणी मंगल  पाण्डेय  वेलफेयर  सोसाइटी दुगवा देवगढ़ ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला उत्थान के नारो  को बुलंद  करके महिलाओं के विकास का उत्कृष्ट  समाज के उत्थान का कार्य किया है। इसी  क्रम में  महिलाओ को 2 माह का निशुल्क सोसाइटी के द्वारा रोजगार परक   प्रशिक्षण देकर स्वालम्बी बनाने  का प्रशिक्षण समाप्त होने पर एक रंगारंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के बगल में स्थित कौटिल्य एकेडमी में   मेंडल  व प्रमाण पत्र कार्यक्रम की मुख्य  अतिथि झुन झुनवाला महाविद्यालय की प्रवक्ता डा पूनम सिंह  और कौटिल्य अकादमी के प्रबन्ध निदेशक खण्ड व  शिक्षा अधिकारी हरिओम  तिवारी ने संयुक्त रुप  से प्रदान किया। सर्वोत्कृष्ट तीन सालू दूबे उन्नति दूबे विभा पाल  को  बिशिष्ट कार्य  मे अव्वल होने पर  मेडल  कुल 32 प्रतिभागियो को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण  देकर प्रमाणपत्र दिया गया।अपने पैरो पर खडा  करने का प्रधानमंत्री के प्रथम प्राथमिकता वाले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण के नारों को स्वतंत्रता संग्राम सैलानियों के अग्रदूत मंगल पांडे के नाम से बनी इस सोसाइटी ने बुलंद करते हुए महिलाओं की उन्नति की दिशा  में महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक प्रशिक्षक पूजा सिंह  निर्मला यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन वर्षा सिंह ने किया इसमें  सोसायटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार पान्डेय उपाध्यक्ष शौरभ पान्डेय सदस्य छत्रपाल पाण्डेय ध्रुव पान्डेय राजा पान्डेय प्रयाग दत्त पान्डेय राम गोपाल पान्डेय प्रभाकर पान्डेय पूर्व प्रधान  मडना अनिल सिंह सहित भारी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *