पीयू में बीसीए के नव प्रवेशित विधार्थियों का दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया

पीयू में बीसीए के नव प्रवेशित विधार्थियों का दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया

जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया प्रो. वंदना सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 12/08/2024 को डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर अप्लिकेशन के अन्तर्गत बीसीए के नव प्रवेशित विधार्थियों का दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुई। सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नूपुर गोयल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विभाग की पूरी जानकारी एवं नियमों को बताया साथ हीं अपने सिनियर के साथ सामंजस्य स्थापित करने एवं सभी शिक्षकों के पूरा सहयोग मिलने की बात कही। संकायाध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ पाल ने विश्वविद्यालय एवं विभाग के उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा करियर आप्शन्स से अवगत कराया। कोर्स कार्डिनेटर डॉ सोनम झा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पाठ्यक्रम एवं सभी शिक्षकों की पूरी जानकारी के साथ- साथ पुरातन विद्यार्थियों के उच्च संस्थानों में एमसीए में चयन एवं बीसीए की डिग्री लेने के उपरांत जाने माने कंपनियों में चयनित छात्रों के बारे में बताया। प्रियंका जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीसीए विभाग के शिक्षकों डॉ विकास चौरसिया एवं अजय कुमार मौर्या के साथ सेकेंड इयर एवं थर्ड इयर के छात्र- छात्राओं का पूरा सहयोग रहा। द्वितीय दिवस में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय भ्रमण एवं उनके द्वारा पौधारोपण का कार्य संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *