पुलिस अधीक्षक ने काँवड़ यात्रियों पर फूलों की वर्षा एवँ भोजन कराकर मनोबल बढ़ाया

पुलिस अधीक्षक ने काँवड़ यात्रियों पर फूलों की वर्षा एवँ भोजन कराकर मनोबल बढ़ाया

उमाकान्त श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ

शाहजहाँपुर : – – पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने जनपद के थाना रौजा की हथौड़ा चौकी पर भगवान भोलेनाथ एवँ श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना के बाद कांवड़ यात्रियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया । इस मौके पर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन व फलाहार कराया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया । सरकार की मंशा के अनुसार कांवड़ियों के रास्तों को सुगम बनाने का भी काम स्थानीय पुलिस कर रही है । पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ – साथ उन्हें भोजन कराना और पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाने जैसे पुण्य के काम में भी पुलिस अपना योगदान दे रही है । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार क्षेत्राधिकारी सदर अरविन्द कुमार , प्रभारी निरीक्षक रोजा कुँवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे ।
इसके अतिरिक्त थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने काँवड़ यात्रियों / श्रद्धालुओं को फल , पानी की बोतलें आदि वितरित करने के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *