पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से किया मुलाकात दिए सफलता के टिप्स

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से किया मुलाकात दिए सफलता के टिप्स

1-शाशन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी

जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिकाओ से पुलिस आँफिस में मुलाकत कर सफलता के टिप्स दिये गये तथा शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी
शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 4 के तहत बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 70 बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा से मिलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को महिलाओं/बच्चियों के लिये चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं आदि की जानकारी दी गयी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों के रोकथाम व त्वरित सहायता के लिये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1930,1090,108,1076,1098 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । छात्राओं द्वारा सफलता हेतु पुछे गये सवालों का जवाब दिया गया तथा उन्हें मेहनत व लगन से पढाई करने और जीवन की उच्चाईयों को छुने के टिप्स दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *