पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ :जोन- पूर्वी / सर्विलांस सेल
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन लखनऊ की सर्विलांस सेल द्वारा 111 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत लगभग 22 लाख रूपये) बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
संवाददात विनोद कुमार सिंह लखनऊ
देश के विभिन्न राज्यों की स्थानिय पुलिस से भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए गैर प्रान्तों से भी कुशलतापूर्वक फोन रिकवर करने में सफलता प्राप्त की गयी।
खोये हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने अत्यन्त प्रसन्नता प्रकट की और मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी।
संक्षिप्त विवरण:-
श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर एवं श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री बबलू कुमार एवं श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालाय श्री अमित वर्मा के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन लखनऊ श्री शशांक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में नागरिकों के खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, सर्विलांस टीम पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन द्वारा जोन के सभी थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र जो कि कार्यालय पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रदान किये गये थे। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन द्वारा निर्देश प्राप्त हुए थे।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन लखनऊ श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के क्रम में सर्विलांस सेल पूर्वी जोन के अथक परिश्रम एवं लगन के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 अदद मोबाइल फोन लखनऊ एवं विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से बरामद किये गये है जिन्हें आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को प्रदान किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा लखनऊ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस की भूरी- भूरी प्रसंशा की गयी।
बरामद मोबाइल का विवरण-
111 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 22 लाख रूपये)
मोबाइल खोजने वाली पुलिस टीम-
* उ0नि0 श्री अमरनाथ चौरसिया
* मु० आ० संदीप पाण्डेय
* मु० आ० अमित कुमार सिंह
* आ० तरनजीत सिंह
* आ० विमलचन्द्र पाल
* आ० शिवानन्द खरवार
* आ० अजय यादव
* आ० प्रदीप कुमार

