किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य कोई भी करता दिखे तो तत्काल पुलिस को करें सूचना। संबंधी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय

शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार – धनन्जय विश्वकर्मा
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाज़ार व लालदरवाजा में फ्लैग मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी जौनपुर रणविजय सिंह व थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय के नेतृत्व मे मल्हनी बाजार व लालदरवाजा में फ्लैग मार्च सम्पन्न हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील कीया। कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने व कोई अनैतिक कार्य करने का प्रयास न करें। शांति बनाए रखें, अगर कोई अप्रिय स्थित सामने आती है। तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संबंधी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, उप निरीक्षक शिव प्रसाद वर्मा और अनिल सिंह, विनोद, पुलिस फोर्स के साथ में फ्लैग मार्च संपन्न हुआ


