पुलिस पेंशनर्स /सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी तथा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ गोष्ठी/सम्मेलन आयोजित

पुलिस पेंशनर्स /सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी तथा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ गोष्ठी/सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, हरदोई द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को थानाक्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान/किसान की गोष्ठी, द्वितीय रविवार को थानाक्षेत्र के समस्त पुलिस पेन्सनर/सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी व थाने पर नियुक्त अधि०/कर्म० गणों के साथ सैनिक सम्मेलन, तृतीय रविवार को थानाक्षेत्र के समस्त व्यापारी/बैंकर्स/पेट्रोल पम्प मालिक/जनसुविधा केन्द्र के संचालकों व माह के चतुर्थ रविवार को थानाक्षेत्र के अलग-अलग सम्प्रदायों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.10.2024 समय प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक माह के द्वित्तीय रविवार को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के समस्त पुलिस पेंशनर्स/सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी तथा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जनपद में कानून/शान्ति व्यवस्था बनाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस पेंशनर्स/सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी तथा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी की समस्याओं को सुना गया व समयबद्ध निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *