पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. द्वारा “सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत” विषय पर द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस तथा हीरो मोटो कार्प के तत्वावधान में की गयी गोष्ठी

पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. द्वारा “सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत” विषय पर द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस तथा हीरो मोटो कार्प के तत्वावधान में की गयी गोष्ठी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा आज दिनॉकः 05.02.2024 को उत्तर प्रदेश सरकार की “स्टाकहोम घोषणा-2020” के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत तक कमी लाये जाने के उद्देश्य से द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस तथा हीरो मोटो कार्प के तत्वावधान में सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत विषय पर पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार गाँड रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई, सभागार में गोष्ठी की गयी, जिसके सन्दर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा निर्देशित किया जा चुका है। गोष्ठी के बिन्दु निम्नवत है :-

यातायात प्रबन्धन व सड़क सुरक्षा पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था का आंकलन कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सफल यातायात प्रबन्धन से भी किया जाता है। सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन से जनमानस में पुलिस की सकारात्मक छवि निर्मित होती है।

• सड़क सुरक्षा के पाँच आवश्यक स्तम्भ 5E- 1. Education, 2. Enforcement, 3. Engineering, 4. Emergency Care व 5. Environment है। इन पहलुओं का सड़क दुर्घटना और इसमें होने वाली मृत्यु दर कम करने में विशेष योगदान होता है।

• वर्षभर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये उ०प्र० पुलिस तथा यातायात प्रबन्धन में लगें विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठन प्रयासरत रहते है। प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से माह नवम्बर विशेष रूप से यातायात माह के रूप में मनाया जाता है।

• यातायात माह में नुक्कड़ नाटक, विभिन्न प्रतियोगिताओं, वाहन चालकों हेतु जागरूकता / प्रशिक्षण कार्यक्रम, सिनेमाघरों में संक्षिप्त मूवी / क्लिप की स्लाइड दिखाना, स्थानीय समाचार पत्रों में प्रतिष्ठित व्यक्तियों/पदाधिकारियों के विज्ञापन निकालना, एफ०एम०, सोशल मीडिया यथा फेसबुक, टिवट्र, व्हाट्स एप इत्यादि के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाता है।

• सड़क दुर्घटनाओं में घायलों तथा मृतकों की संख्या में कमी लाने हेतु विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संगठन कार्य कर रहे है। दो पहिया वाहन दुर्घटनाओं में घायलों तथा मृतकों की संख्या बढ़ने का सर्वाधिक कारण दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट का धारण न करना है। सर्वाधिक चिन्ता का विषय यह भी है कि दो पहिया वाहन सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक जीवन की छति युवाओं की होती है। इसी दिशा में न्यू इण्डियन एक्सप्रेस तथा हीरो मोटो कार्प लिमिटेड द्वारा दुर्घटना रहित सुरक्षित यातायात संबंधी सुरिक्षत आत्मनिर्भर भारत, राइड सेफ इण्डिया अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में जनपद लखनऊ की यातायात पुलिस को हेलमेट तथा जैकेट सांकेतिक रूप से प्रदान किये गये।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात मुख्यालय लखनऊ एवं पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *