ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर बदलापुरथाना अंतर्गत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अवैध असलहो की तस्करी करने वाला शातिर अपराधी/असलहा तस्कर संतोष सिंह गोली लगने से घायल हो गए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 04 तमन्चा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतुस, 01 मिस कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल तथा जामा तलाशी से नगद 1460.00 रूपया बरामद किया है।
इस सम्बंद में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के नेतृत्व में बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 1 शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग व अवैध वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बदलापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर अपराधी जो अवैध असलहो का व्यापार करते है बटाऊबीर शाहपुर की तरफ से अबैध असलहो की ब़डी खेप लेकर कहीं सप्लाई करने की नियत से आ रहे है। इस सूचना पर बदलापुर द्वारा पुलिस टीम तैयार कर बदलापुर -शाहगंज रोड पर स्थित सरोखनपुर हाईवे अन्डर पास पुलिया के पास सघन चेकिंग लगायी गयी ,चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल तेज गति से आती दिखायी पड़ी। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया जाने पर उक्त अपराधियो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही से अभियुक्त संतोष सिंह पुत्र रविकान्त सिंह नि0 जजौली थाना भीमपूरा जनपद बलिया गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 तमन्चा .315 बोर व 03 जिन्दा कारतुस .315 बोर , 02 खोखा कारतुस .315 बोर, 01 मिस कारतूस .315 बोर और 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो बरंग काली बिना नम्बर प्लेट तथा जामा तलाशी से नगद 1460 रूपया बरामद हुआ तथा एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है इसके ऊपर कुल 13 मुकदमे दर्ज है।
1-मु0अ0सं0-43/15 धारा 363 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया जौनपुर
2-मु0अ0स0 261/16 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468 भादवि थाना भीमपुरा जनपद बलिया
3-मु0अ0स0 01/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद मऊ
4-मु0अ0स0 02/18 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद मऊ
5-मु0अ0स0 294/18 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
6-मु0अ0स0 296/18 धारा 41/411/412/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
7-मु0अ0स0 119/18 धारा 379/411 भादवि थाना गडवार जनपद बलिया
8-मु0अ0स0 29/19 धारा 2,3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया
9-मु0अ0स0 32/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया
10-मु0अ0स0 134/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया
11-मु0अ0स0 181/21 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया
12-मु0अ0स0 364/22 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि व 3/4/25 आ0एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया
13.मु0अ0स0 114/23 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

