पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर, मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसत गांव के पास शनिवार की भोर में गश्त के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार युवक को जब रोका तो वह पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी दूसरी तरफ पुलिस की गाड़ी में गोली लगी तथा कोतवाल के जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बच गये।
थाना क्षेत्र के नगर के कसाब टोला मोहल्ला निवासी जहीर कुरैशी पशु तस्करी का काम करता है शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ओम नारायण सिंह परसत गांव के पास पुलिस जवानों के साथ घेराबंदी किए पुलिस की घेराबंदी देख युवक बाईक घुमा कर भागना चाहा तभी बाइक से फिसल कर गिर गया उसने अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया उसकी गोली पुलिस जीप के गेट में लगी तथा दूसरी गोली कोतवाल ओम नारायण सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार युवक के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तलाशी में उसके पास तमंचा, कारतूस, चाकू ,चापड़ बरामद हुआ। घायल पशु तस्कर को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मडियाहू पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था एक गौ तस्कर को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया गौ तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी उसके फायरिंग से पुलिस की गाड़ी में एक गोली लगी जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया उसके कब्जे से तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस द्वारा इसकी हिस्ट्रीशीट खंगाला गया तो इसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *