अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ ने उत्तर प्रदेश के समस्त बीडीसी बंधुओं के विकास निधि मानव अधिकारों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष क्षेत्र पंचायत शुभेन्द्र प्रताप सिंह बाबुल ने बताया यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी नाथ को दिया गया है संघ ने बीडीसी के कई मांगों के बारे में बताया और कहा इस पर गंभीरता से विचार किया जाए और उसकी पूर्ति की जाए अपनी मांग बताते हुए कहा 10 लाख विकास निधि प्रतिवर्ष क्षेत्र के विकास के लिए मिलना चाहिए, और ₹5000 मानदेय, 1500/ पर मीटिंग होने पर मिलना चाहिए एवं परिवार सुरक्षा के लिए लाइसेंस की प्राथमिकता दी जाए, आने जाने में दुर्घटना होने पर 10 लाख का जीवन बीमा मिलना चाहिए तथा पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष शुभेन्द्र प्रताप सिंह बाबुल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान , जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार पांडे, संदीप जयसवाल,सचिन वर्मा एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्य मौजूद थे।

