प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया वर – वधू को आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया वर – वधू को आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी
के वरिष्ठ नेता, जनपद गोण्डा के निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव के सुपुत्र चिरंजीव गौरव श्रीवास्तव एवं आयुष्मती डा. जयश्री श्रीवास्तव को शुभ विवाह की बधाई प्रेषित करते हुये नव दम्पति के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ के मशहूर होटल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के पुत्र एवं पुत्रवधू को देश के कई प्रान्तों से तथा प्रदेश के कई जनपदों से आमंत्रित राजनेताओं, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक एवं रेलवे के अधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तमाम वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *